हिंदी हाइकु
१०
कड़कती धूप —
हिलती छाया
सूखी डाल की
९
अब वो क्या करे ?
मकड़ी के जाल में –
उगता सूर्य
८
आज निकला
सफ़ेद नावों पर –
अष्टमी का चाँद
७
पत्ता पानी में...
अब और क्या
बस,
बहते जाना
६
बारिश की हवाएं
घर में आयीं –
बालों से पकड़ीं
५
स्याह रात …
तारे गिरे नदी में
छन्न छन्न
४
घूमते विचार
स्थिर!
पंखुड़ियां चंपा की
३
गर्मी की छुट्टियाँ . . .
स्कूल में खेलतीं
तितलियाँ
२
क्यों गाए सदा
नीली चिड़िया
टूटी टहनी पे ?
१
नदी तट पे
दो टुकड़ों में
बगुला और मैं
Newer Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)